दिन में खिली धूप के बाद रविवार को इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वर्ष 2019 का सबसे गर्म दिन रहा। इस महीने में आज पहला दिन रहा जब तापमान सामान्य से ऊपर गया। अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दिन में धूप इतनी ज्यादा थी कि ज्यादा देर धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था। रात होते-होते ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। राज्य भर में तो मौसम साफ रहा लेकिन भद्रवाह में 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते यहां तापमान शनिवार के मुकाबले और गिरा। अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम साफ रहने पर जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजर्मा भसी एक तरफा खुला रहा। मौसम में हुए सुधार के बीच अधिकतम तापमान में बढो़तरी हुई है। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा।from Jagran Hindi News - jammu-and-kashmir:jammu https://ift.tt/2HEqMeP
No comments:
Post a Comment